Friday, January 30, 2026
Homeहरियाणापुलिस ने 23 मामलों में 5 हजार का इनामी भगोड़ा किया गिरफ्तार, पहचान...

पुलिस ने 23 मामलों में 5 हजार का इनामी भगोड़ा किया गिरफ्तार, पहचान छिपाकर रह रहा था

कुरुक्षेत्र पुलिस ने 23 मामलों में 5 हजार का इनामी भगोड़ा आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अशोक कुमार उर्फ़ शौकीन वासी झुग्गी गणेश नगर जिला अलवर राजस्थान के रूप में हुई है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अशोक कुमार उर्फ़ शौकीन वासी झुग्गी गणेश नगर जिला अलवर राजस्थान को वर्ष 2017 के थाना शाहबाद में दर्ज चोरी के मामले में शाहबाद की अदालत ने  8 जून 2018 को भगोड़ा आरोपी घोषित किया था। अपराध अन्वेषण शाखा-2 के उप निरीक्षक रणधीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, लखन सिंह, हवलदार ललित कुमार व प्रदीप कुमार की टीम ने की टीम ने भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया ।

आरोपी के खिलाफ चोरी के 23 मामले दर्ज, 5 हजार का इनाम

जानकारी देते हुए अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल ने बताया कि आरोपी जिला कुरुक्षेत्र के 18 तथा जिला अंबाला के 5 मामलों में भगोड़ा आरोपी घोषित है। आरोपी पर पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मंडल अम्बाला द्वारा 5 हजार का इनाम घोषित किया हुआ है।

जानकारी देते हुए निरीक्षक ने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी पहचान छुपाकर रह रहा था। आरोपी ने अपना नाम अशोक कुमार से बदलकर शौकीन रख लिया था तथा अपनी पहचान छुपाकर जिला भिवानी के एक गांव में रह रहा था। आरोपी ने अपनी पहचान छुपाने के लिए अपना नाम, पता तथा सभी कागजात बदल लिए थे।

RELATED NEWS

Most Popular