Saturday, September 21, 2024
Homeहरियाणाताश की आड़ में जुआ खेलते 9 आरोपित गिरफ्तार, 3 लाख रुपये...

ताश की आड़ में जुआ खेलते 9 आरोपित गिरफ्तार, 3 लाख रुपये बरामद

कुरुक्षेत्र पुलिस ने ताश की आड़ मे जुआ खेलते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने ताश की आड़ में जुआ खेलने के आरोप में सुरजीत सिंह वासी प्रताप गेट कैथल, गगनदीप सिंह वासी माडल टाउन कैथल, अनिल कुमार वासी महादेव कालौनी कैथल, राजेन्द्र सिंह वासी सेक्टर 19 कैथल, गौरव वासी खरादिया मौहल्ला कैथल, गौरव गोयल वासी दयानन्द कालौनी कैथल, विरेन्द्र सिंह उर्फ लक्की वासी भेरियां पेहवा जिला कुरुक्षेत्र, मनीष कुमार उर्फ मोनु वासी गुरुनानक कालौनी पेहवा जिला कुरुक्षेत्र व  जितेन्द्र उर्फ चीता पुत्र वासी सारसा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके उनके कब्जा 3 लाख 1 हज़ार 500  रुपये बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 15 मई को अपराध अन्वेषण शाखा-1 के सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार, प्रवेश कुमार, मुख्य सिपाही कृष्ण कुमार, भजन सिंह की टीम गस्त व अपराध की तलाश में बस अड्डा पेहवा पर मौजूद थी।

पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दुकान मे ताश के आड़ मे जुआ खेलते हुए सुरजीत सिंह वासी प्रताप गेट कैथल, गगनदीप सिंह वासी माडल टाउन कैथल, अनिल कुमार वासी महादेव कालौनी कैथल, राजेन्द्र सिंह वासी सैक्टर 19 कैथल, गौरव वासी खरादिया मौहल्ला कैथल, गौरव गोयल वासी दयानन्द कालौनी कैथल, विरेन्द्र सिंह उर्फ लक्की वासी भेरियां पेहवा जिला कुरुक्षेत्र, मनीष कुमार उर्फ मोनु वासी गुरुनानक कालौनी पेहवा जिला कुरुक्षेत्र व  जितेन्द्र उर्फ चीता पुत्र वासी सारसा जिला कुरुक्षेत्र को काबू किया।

आरोपियों से  कब्जा 3 लाख 1 हज़ार 500  रुपए बरामद बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर पेहवा में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपियों को न्यायालय के निर्देशों के अनुसार जमानत पर रिहा कर दिया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular