Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणाकुमारी सैलजा ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप, राहुल गांधी पर हुए...

कुमारी सैलजा ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप, राहुल गांधी पर हुए हमले को बताया भाजपा की साजिश

- Advertisment -
- Advertisment -

हरियाणा। कुमारी सैलजा ने राहुल गांधी की यात्रा के दौरान हुए हमले को भाजपा की साजिश बताते हुए गंभीर आरोप लगाए। दरअसल बुधवार को कांग्रेस की संदेश यात्रा को लेकर समालखा पहुंचे कांग्रेसी नेता एसआरके ग्रुप ने प्रदेश की गठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने गत दिवस आसाम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर किए हमले की निंदा करते हुए इसे यात्रा को रोकने के लिए भाजपा की साजिश बताया।

कुमारी सैलजा ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे देश की जनता को संदेश दे रहे हैं। अपने नेताओं का अनुसरण करते हुए प्रदेश की जनता को जोड़ने के लिए कांग्रेस संदेश यात्रा हरियाणा में शुरू की गई है। यात्रा के दौरान आम आदमी को छूने वाले सभी मुद्दों को उठाया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश में बदलाव के लिए कांग्रेस को ही विकल्प बताया।

वहीं पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री किरण चौधरी ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार को जुमलों की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में जितने भी वादे जनता से किए गए सभी जुमले साबित हुए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। भ्रष्टाचार व महंगाई से जनता त्रस्त है। बेरोजगारी में भी प्रदेश नंबर वन पर है।हलके के गांव किवाना में पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर ने हजारों समर्थकों के साथ संदेश यात्रा का स्वागत किया। इसके अलावा नई अनाज मंडी में कांग्रेस नेता मोहकम सिंह छौक्कर व गांधी आदर्श कालेज के पास महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव अनीता राज आर्या के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया।

इस दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता एवं मणिपुर के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा जजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार प्रजातांत्रिक वोट से बनी सरकार नहीं है बल्कि यह जनता के विश्वास की पीठ में खंजर घोंप कर विश्वासघात की नींव पर बनाई गई है। दुष्यंत चौटाला को वोट भाजपा के खिलाफ मिली थी लेकिन जनमत के खिलाफ सत्ता की मलाई खाने को भाजपा से गठबंधन किया।

उन्होंने कहा कि आने वाले संसदीय चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रदेश की सभी दस सीटों पर बीजेपी जेजेपी को करारी शिकस्त देकर राहुल गांधी, खड़गे व कांग्रेस का झंडा बुलंद करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की न्यायसंगत जनता एक बार फिर से 2024 में नीति, धर्म व न्याय का समर्थन करते हुए कांग्रेस की सरकार बनाएगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular