Monday, May 20, 2024
Homeपंजाबमौसम अपडेट; जानिए पंजाब में कब होगी बारिश, छाए रहेंगे बादल

मौसम अपडेट; जानिए पंजाब में कब होगी बारिश, छाए रहेंगे बादल

- Advertisment -
- Advertisment -

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-दक्षिण भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है। पंजाब के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान है, इसलिए आने वाले दिनों में पंजाब के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। पंजाब में आज गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

चंडीगढ़ में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। आज मौसम साफ रहेगा। अमृतसर में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। रविवार दोपहर तक बारिश की संभावना। जालंधर में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। सोमवार को बारिश का अनुमान है।

लुधियाना में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। शुक्रवार सुबह बारिश की संभावना। बठिंडा में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। पटियाला में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। सोमवार तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

घनी और खूबसूरत पलकों की है ख्वाहिश तो आज ही इस तेल का करें इस्तेमाल

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 9 मई तक तेज हवाएं चलती रहेंगी, इस दौरान बादल भी छाए रह सकते हैं। 10 मई से दिल्ली का मौसम बदलने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में 10 से 12 मई के बीच बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में बारिश के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। 12 मई को दिल्ली में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular