Monday, August 31, 2026
Homeपंजाबबीजेपी ने पंजाब में तीन और सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान,...

बीजेपी ने पंजाब में तीन और सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान, देखें

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब की तीन सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। श्री आनंदपुर साहिब से हिंदू चेहरे के तौर पर सुभाष शर्मा को टिकट दिया गया है। सुभाष शर्मा का यह पहला चुनाव है।

कांग्रेस के पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सोढ़ी को फिरोजपुर से उम्मीदवार बनाया गया है. सीएम भगवंत मान के गढ़ संगरूर सीट से पूर्व विधायक अरविंद खन्ना को उम्मीदवार बनाया गया है।

बीजेपी ने अभी तक फतेहगढ़ साहिब सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। कांग्रेस, आप और अकाली दल ने पंजाब में अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

महंगी-महंगी क्रीमों को फेल कर देता है आपकी किचन में रखा टमाटर

आपको बता दें कि इससे पहले बीजेपी ने पहली लिस्ट में 6 उम्मीदवारों का ऐलान किया था। जिसमें जालंधर से सुशील रिंकू, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू, पटियाला से प्रणीत कौर, फरीदकोट से हंसराज हंस, गुरदासपुर से दिनेश बब्बू और अमृतसर से तरनजीत सिंह संधू को टिकट दिया गया है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular