Saturday, May 18, 2024
Homeदेशआपका पार्टनर आपसे सच्चा प्यार करता है नहीं इन चीजों से करें...

आपका पार्टनर आपसे सच्चा प्यार करता है नहीं इन चीजों से करें पहचान

- Advertisment -
- Advertisment -

आज के दौर में सच्चा प्यार नसीब वालों के ही मिलता है। हर कोई अपनी जिदंगी में वैसा इंसान चाहता है जो बिना किसी शर्त के उससे बेपनाह प्यार करें। धन-दौलत और सुख-सुविधा तो एक वक्त के बाद बदरंग हो जाते हैं सच्चा प्यार ही इंसान की सबसे बड़ी पूंजी होती है।

लेकिन कई बार ऐसा होता है जिदंगी में आप सच्चे प्यार की तलाश में होते हैं और आपको टाइम पास करने वाले लोग मिल जाते हैं। जो बस आपके साथ टाइम पास करते हैं इसके बाद मन भरने पर दूसरे के पास चले जाते हैं। उस वक्त इंसान का दिल बुरी तरह से टूट जाता है।

आइए जानते हैं रिलेशनशिप कोच प्रिडिक्शन्स फॉर सक्सेस के संस्थापक और रिलेशनशिप कोच विशाल भारद्वाज से जिन्होंने सच्चे प्यार को लेकर बताया है।

सच्चे प्यार की निशानी हैं ये बातें 

भविष्य के बारें में बातें करना- जो इंसान अपने रिश्ते और प्यार को वैल्यू देता है वो अपने पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर बातें जरुर करता है।  वह अपनी सारी प्लानिंग अपने रिश्ते को ध्यान में रखते हुए करता है। लेकिन जो इंसान प टाइम पास के लिए रिश्ते में आता है वह फ्यूचर को लेकर बात करने से बचता है।

एक दूसरे के लिए वफादार- अगर कपल में सच्चा प्यार हो तो वह एक-दूसरे को कभी धोखा देने के बारे में नहीं सोचते हैं। ऐसे में यदि आपका पार्टनर दूसरे लड़के या लड़कियों से फ्लर्ट करता है तो ये एक अच्छा संकेत नहीं है।

एक दूसरे से दिल खोलकर बातें करना- कपल के बीच दिल खोलकर बातें होनी चाहिए। अपनी भावनाओं, चिंताओं को शेयर करना हेल्दी रिलेशनशिप की पहचान होती है। यदि कपल्स की बीच ऐसा ना हो तो यह इस बात का सबूत है कि दोनों के बीच सच्चा प्यार नहीं है।

ये भी पढ़ें- मोबाइल फोन रखने पर तीन साल की कैद, जानिए नया कानून

इमोशनली सपोर्ट करना- एक दूसरे को इमोशनल सपोर्ट करना सच्चे प्यार की निशानी है। कभी मुश्किल समय आए तो साथ में मिलकर परिस्थितियों का सामना करते हैं। एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप नहीं करते हैं। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति अपने रिश्ते में इमोशनली अलग-थलग महसूस करे तो यह सबूत है कि वह एक टाइपास रिलेशनशिप है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular