Wednesday, August 19, 2026
HomeमनोरंजनKarisma Kapoor : 16 साल की उम्र में डेब्यू, तीनों Khan संग...

Karisma Kapoor : 16 साल की उम्र में डेब्यू, तीनों Khan संग हिट फिल्में, शादी के बाद छोड़ी इंडस्ट्री, तलाक के बाद बनी ग्लैमरस स्टार!

Karisma Kapoor : करिश्मा कपूर बॉलीवुड की एक ऐसी अदाकारा हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। एक फिल्मी परिवार से आने वाली करिश्मा ने अपने करियर की शुरुआत बहुत ही कम उम्र में की थी। हालांकि कम उम्र में ही लीड रोल मिलने लगे थे लेकिन उन्होंने कभी भी सफलता को आसान नहीं लिया।

सफलता की ओर पहला कदम (Karisma Kapoor)

करिश्मा कपूर का जन्म 25 जून 1974 को कपूर परिवार में हुआ था। उनका करियर 1991 में फिल्म प्रेम कैदी से शुरू हुआ। इस फिल्म में उन्होंने हरीश कुमार के साथ अभिनय किया। इसके बाद, उन्होंने आमिर खान के साथ राजा हिंदुस्तानी, सलमान खान के साथ जुड़वा, और शाहरुख खान के साथ दिल तो पागल है जैसी हिट फिल्मों में काम किया। ये फिल्में उन्हें दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय बना गईं।

करिश्मा का सफलता का सफर

वहीं करिश्मा ने गोविंदा के साथ राजा बाबू, हीरो नंबर 1, कुली नंबर 1, और हसीना मान जाएगी जैसी हिट फिल्मों से अपने करियर को नई ऊंचाई पर पहुंचाया। इन फिल्मों के जरिए उन्होंने अपनी अदाकारी का लोहा भी मनवाया।

शादी और तलाक के बाद का जीवन

2003 में करिश्मा ने उद्योगपति संजय कपूर से शादी की। हालांकि शादी के बाद उनका करियर थोड़ा धीमा पड़ा और 2016 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बावजूद करिश्मा अपने बच्चों के साथ मुंबई में शिफ्ट हो गईं और उनका जीवन जारी रखा।

कमबैक और ग्लैमरस अवतार

करिश्मा ने 2012 में डेंजरस इश्क से वापसी की, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई। इसके बाद 2024 में उन्होंने मर्डर मुबारक के साथ शानदार कमबैक किया जिसमें दर्शकों ने उनके ग्लैमरस अवतार को सराहा। इसके अलावा वह इंडियाज बेस्ट डांसर 4 में जज के तौर पर भी नजर आईं।

बॉलीवुड की चमकती हुई सितारा

हालांकि करिश्मा 50 साल की हो चुकी हैं लेकिन उनकी खूबसूरती और स्टाइल में कोई कमी नहीं आई। वह आज भी फिल्मों और टीवी शो में अपने अभिनय और ग्लैमरस अवतार से लोगों का दिल जीत रही हैं। उनकी यह जर्नी साबित करती है कि सफलता की कोई उम्र नहीं होती।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular