Friday, November 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, लंबे समय से...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, लंबे समय से चल रही थीं बीमार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने 91 वर्ष की उम्र में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं।

पौड़ी गढ़वाल के एसएसपी सर्वेश पंवार ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सावित्री देवी का निधन पंचूर गांव में हुआ है। पुलिस और जिला प्रशासन परिवार के संपर्क में हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जा सकता है। हालांकि, अंतिम संस्कार को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक, सावित्री देवी काफी समय से अस्वस्थ थीं। वह अपने पैतृक गांव पंचूर में रह रही थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां से मिलने कई मौकों पर गांव और अस्पताल पहुंच चुके थे। करीब दो साल पहले जब सावित्री देवी एम्स ऋषिकेश में भर्ती थीं, तब भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनसे मुलाकात कर उनका हालचाल जाना था।

सावित्री देवी के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसे हृदयविदारक बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सीएम  योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर दुख जताया।

RELATED NEWS

Most Popular