Wednesday, August 19, 2026
Homeदेशजींद में बदमाशों ने डॉक्टर पर चाकू से हमला कर मार डाला,...

जींद में बदमाशों ने डॉक्टर पर चाकू से हमला कर मार डाला, दो साथी भी घायल

हरियाणा में बदमाशों के हौसले बहुत ही बुलंद हो गए हैं। गुरुवार रात को सफीदों के निजी अस्पताल के संचालक डॉ. विकास शर्मा की चाकू से हमला हत्या कर दी। हमले में उनका साथी और साला भी घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब डाक्टर विकास शर्मा अपने साले और एक डॉक्टर दोस्त के साथ घर लौट रहे थे। जब वह रामपुरा रोड से गुजर रहे थे, तभी बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। पहले कहासुनी हुई और फिर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में डॉक्टर अनिल शर्मा और उनका साला भी घायल हो गया। वारदात के बाद घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस वारदात की जांच में जुटी हुई है।  इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन को आरोपियों को पकड़ने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया।

बता दें कि डाक्टर विकास शर्मा सफीदों के मुआना गांव के रहने वाले थे। वह सफीदों में अनुज मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल चलाते थे। उनके पिता शिवकुमार शर्मा भाजपा के मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular