Friday, May 3, 2024
Homeहरियाणाजींदविदेश भेजने का झांसा देकर हड़पे छह लाख रुपये, 3 पर कबूतरबाजी...

विदेश भेजने का झांसा देकर हड़पे छह लाख रुपये, 3 पर कबूतरबाजी का मामला दर्ज

- Advertisment -
- Advertisment -

जींद। विदेश भेजने का झांसा देकर छह लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद अलेवा थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव दुडाना निवासी सिकंदर ने पुलिस दो शिकायत में बताया कि गांव के ही राजबीर से उसकी जान पहचान रही है। राजबीर ने बताया कि उसका जीजा ईशम सिंह के साथ मिल कर युवकों को विदेश भेजने का कार्य करते है। राजबीर की बातों में आ कर उसने भी विदेश जाने की इच्छा जताई। जिसकी एवज में आरोपिताें ने छह लाख रुपए की डिमांड की। जिस पर उसने आरोपितों को छह लाख रुपए दे दिए। उस दौरान राजबीर, ईशम सिंह तथा उसकी पत्नी शकुंतला मौजूद थी। काफी समय तक उसे विदेश नहीं भेजा गया। जब उन्हें विदेश भेजने के बारे में कहता तो कोई न कोई बहाना बना कर टाल देते। लंबे समय तक विदेश न भेजने पर जब उसने राशि वापस मांगी तो आरोपितों ने राशि लौटाने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।

अलेवा थाना पुलिस ने सिकंदर की शिकायत पर राजबीर, ईशम तथा शकुंतला के खिलाफ धोखाधड़ी करने, इमीग्रेशन एक्ट समेत विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जाच कर रही है।

अलेवा थाना के जांच अधिकारी जयबीर सिंह ने बताया कि व्यक्ति ने विदेश भेजने के नाम पर राशि हड़पने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular