Friday, May 3, 2024
HomeपंजाबJalandher Bypoll, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश प्रभारी नियुक्त

Jalandher Bypoll, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश प्रभारी नियुक्त

- Advertisment -
- Advertisment -

Jalandher Bypoll, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश (central Minister Som prakash) को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी प्रभारी नियुक्त किया। पार्टी की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी है।

राज्य पार्टी महासचिव जीवन गुप्ता (State Party General Secretary Jeevan Gupta) ने बयान में कहा कि पंजाब भाजपा प्रमुख अश्विनी शर्मा ने केवल सिंह ढिल्लों और मुकेरियां के विधायक जंगी लाल महाजन को उपचुनाव के लिए सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

जालंधर लोकसभा सीट पिछले महीने कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी के निधन (Death of Santokh Choudhary) के बाद खाली हुई थी।

Punjab Minister ने गरीब दंपति का सफल ऑपरेशन किया

जालंधर के फिल्लौर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

पंजाब भाजपा प्रमुख शर्मा ने बलबीर सिंह सिद्धू को राज्य इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। सिद्धू पहले कांग्रेस में थे, लेकिन पिछले साल वह भाजपा में शामिल हो गये थे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular