Friday, May 3, 2024
Homeटेक्नोलॉजीमात्र 3 मिनट में थ्री व्हीलर से टू व्हीलर बन जायेगा

मात्र 3 मिनट में थ्री व्हीलर से टू व्हीलर बन जायेगा

- Advertisment -
- Advertisment -

हाल ही में हीरो मोटोकॉर्प ने एक ऐसा इलेक्ट्रानिक व्हीलर की पेशकेश की है जो मात्र तीन मिनट में थ्री व्हीलर से टू व्हीलर बन जायेगा। आसान भाषा में समझें कि इस तीन पहिया गाड़ी को आप दो पहिया स्कूटर बना सकते हैं। हीरो ने इस व्हीकल को सर्ज (SURGE) का नाम दिया है।

ये S32 PV है। इसे ऑटो रिक्शा के तौर पर डेवलप किया गया है।

जयपुर में आयोजित हीरो वर्ल्ड 2024 में हीरो ने व्हीकल को सर्ज (SURGE) को पेश किया है। ये थ्री व्हीलर के साथ-साथ आपको टू व्हीलर का भी काम करेगा। कुछ मिनटों में आप इस वाहन को थ्री व्हीलर भी बना सकते हैं और टू व्हीलर भी बना सकते हैं।

थ्री-व्हीलर के अंदर ही मौजूद  रहता है टू व्हीलर
इस व्हीकल की ये SURGE S32 सीरीज है। बता दें कि इस कार्गो थ्री-व्हीलर के अंदर ही टू-व्हीलर या एक स्कूटर छिपा रहता है। पहले ये एक थ्री-व्हीलर होता है जिसकी फ्रंट सीट पर 2 लोगों के बैठने की जगह होती है, लेकिन जब इसमें से स्कूटर बाहर आ जाता है। तब इसमें सिटिंग कैपेसिटी स्कूटर की सीट पर शिफ्ट हो जाती है।

ये S32 LD है। इसकी मैक्सिमम स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटा है।

हीरो मोटोकॉर्प का कहना है कि इसे थ्री-व्हीलर से टू-व्हीलर बनने में इसे 3 मिनट का वक्त लगता है। कंपनी इस सीरीज के कुल 4 वैरिएंट S32 PV, S32 LD, S32 HD और S32 FB लॉन्च करेगी। हीरो वर्ल्ड 2024 में S32 LD का प्रदर्शन किया गया है।

आपको मिलेगी 60 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड
सर्ज S32 में थ्री-व्हीलर और टू-व्हीलर के लिए अलग-अलग पैरामीटर्स मौजूद हैं।  S32 LD जब थ्री-व्हीलर रहता है तब इसकी 10 Kw की पावर मिलती है। इसके लिए इसे 11 Kwh की बैटरी से जोड़ा गया है। इसकी मैक्सिमम स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटा है। जब इसे टू-व्हीलर पैरामीटर की तो इसमें 3 Kw की पावर मिलती है। इसके लिए इसे 3.5 Kwh की बैटरी से जोड़ा गया है। इसकी मैक्सिमम स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा है।

also read: जाना है खाटू श्याम मंदिर तो ये है सबसे उत्तम दिन

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular