Sunday, May 19, 2024
Homeदेशसूरज और चांद के बाद अब शुक्र ग्रह पर जायेगा ISRO

सूरज और चांद के बाद अब शुक्र ग्रह पर जायेगा ISRO

- Advertisment -
- Advertisment -

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग और रोवर-लैंडर की रिसर्च, सूर्ययान आदित्य L1 की प्रगति से नया इतिहास रच दिया है। इस सफलता के बाद अब इसरो ने शुक्र ग्रह पर जाने की तैयारी शुरु कर दी है। इसरो चीफ सोमनाथ ने इस संबंध में बताया है कि भारत अब शुक्र ग्रह के लिए अपना मिशन भेजने की तैयारी कर रहा है। इस दिशा में काम होना शुरु भी हो गया है। इसरो चीफ ने कहा आने वाले दिनों में इसरो की ओर से इसे लॉन्च किया जायेगा।

शुक्र के लिए मिशन तैयार कर रहा है ISRO 

एस सोमनाथ ने कहा कि  सौरमंडल के इस चमकदार ग्रह शुक्र पर जाने के लिए भारत ने अपना मिशन तैयार करना शुरू कर दिया है और इसके लिए कई पेलोड भी तैयार कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा, हमारे कई मिशन ऐसे हैं जो अभी सैद्धांतिक चरण में हैं। शुक्र के लिए मिशन तैयार हो रहा है। इसके लिए हमने पेलोड बना लिए हैं।

शुक्र काफी रोचक ग्रह है 

एस सोमनाथ ने बताया कि शुक्र बहुत ही रोचक ग्रह है। इस ग्रह का रिसर्च करने से अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि शुक्र ग्रह का वातावरण काफी घना है। वहां वायुमंडलीय दबाव पृथ्वी की तुलना में 100 गुना ज्यादा है और यह एसिड से भरा हुआ है। आप इसकी सतह को खोद नहीं सकते हैं। हमें यह भी नहीं पता है कि इसकी सतह ठोस है या नहीं। हम यह सब क्यों समझने की कोशिश कर रहे हैं?  एक दिन पृथ्वी भी शुक्र ग्रह के जैसे बन सकती है। 10 हजार साल बाद पृथ्वी ने भी बहुत रुप बदलें हैं। पहले यहां भी मनुष्यों का जीना संभव नहीं था।

ज्ञात हो कि शुक्र ग्रह पृथ्वी के सबसे निकट का ग्रह है। शुक्र ग्रह सूर्य से पृथ्वी की ओर चलने वाला दूसरा ग्रह है। इसरो के द्वारा इस ग्रह पर मिशन भेजना काफी रोचक होगा।

ये भी पढ़ें- Byjus के 4,500 कर्मचारी हो सकते हैं बेरोजगार

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular