Saturday, August 29, 2026
HomeहरियाणाInternational Yoga Day 2025: कुरुक्षेत्र में घर-घर जाकर पीले चावल देकर योग...

International Yoga Day 2025: कुरुक्षेत्र में घर-घर जाकर पीले चावल देकर योग महाकुंभ के लिए दिया जा रहा है निमंत्रण

International Yoga Day 2025: हरियाणा सरकार द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें योग क्रियाएं कराई जाएंगी। इस समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे।

हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डा. जयदीप आर्य ने कहा कि प्राचीन परम्परा को निभाते हुए कुरुक्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को घर-घर जाकर निमंत्रण दिया जा रहा है, ताकि वे कार्यक्रम में शिरकत कर सकें। फिलहाल 200 से ज्यादा योग साधकों द्वारा शाहबाद, लाडवा और इस्माइलाबाद में घर-घर जाकर पीले चावल देकर लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है।

चेयरमैन डा. जयदीप आर्य ने बताया की कुरुक्षेत्र की पावन धरा को 21 जून के बाद योग की पावन धरा के रूप में भी जाना जाएगा। इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 को लेकर ब्रह्मसरोवर और मेला क्षेत्र में राज्य स्तरीय योग महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस योग महाकुंभ में एक लाख से भी अधिक योग साधकों द्वारा योग की डुबकी लगाई जाएगी। इस महाकुंभ को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल करने के प्रयास किए जाएंगे। इस बार कुरुक्षेत्र के एक-एक घर में पहुंच कर लोगों को योग महाकुंभ के लिए निमंत्रण देने के संकल्प को पूरा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पतंजलि योगपीठ की तरफ से कुरुक्षेत्र के 400 गांव और शहरों के वार्डों में लोगों को योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सभी नागरिक प्रशिक्षित होकर ही योग करें। इसके लिए पतंजलि योगपीठ की तरफ से हर गांव व वार्ड में योग प्रशिक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं और पूरे हरियाणा से योग प्रशिक्षक कुरुक्षेत्र पहुंचने लगे हैं।

 

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular