Friday, January 16, 2026
Homeदेशअंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहली बार पहुंचे प्रसिद्ध गायक सुरेश वाडेकर व...

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहली बार पहुंचे प्रसिद्ध गायक सुरेश वाडेकर व पदमा वाडेकर, अपनी प्रस्तुति से पर्यटकों को मंत्रमुग्ध किया

कुरुक्षेत्र: प्रसिद्ध गायक सुरेश वाडेकर व पदमा वाडेकर ने समा बांध दिया। इन कलाकार ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के ब्रह्मसरोवर पर अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

अहम पहलू यह है कि प्रसिद्व गायक सुरेश वाडेकर व पदमा वाडेकर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 में पहली बार पहुंचे है।

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में वीरवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड व उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र पटियाला की तरफ से ब्रह्मसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध गायक सुरेश वाडेकर व पदमा वाडेकर ने अपनी प्रस्तुतियां दी।

इससे पहले मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती, चेयरमैन अमरपाल राणा, चेयरमैन जय सिंह पाल, नैरोलेक मुंबई के वाईस प्रेजिडेंस राम मल्होत्रा, जेडएम नोएडा ईश मदान, हैरी जालंधर, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, मेला प्राधिकरण के सदस्य सौरभ चौधरी ने दीपशिखा प्रज्जवलित करके विधिवत रुप से प्रसिद्ध गायक सुरेश वाडेकर व पदमा वाडेकर की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया।

इस दौरान सभी मेहमानों ने प्रसिद्ध गायक सुरेश वाडेकर, पदमा वाडेकर व अन्य कलाकारों को सम्मानित किया। प्रसिद्व गायक सुरेश वाडेकर व पदमा वाडेकर ने अपनी प्रस्तुति से पुरुषोतमपुरा बाग में पहुंचे पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कलाकार ने चिर-परिचित गायन शैली से पांडाल में बैठे सभी दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

RELATED NEWS

Most Popular