Friday, September 27, 2024
Homeउत्तर प्रदेशGlobal Innovation Index : ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत 39वें स्थान पर...

Global Innovation Index : ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत 39वें स्थान पर पहुंचा

Global Innovation Index : ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2024 में 133 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में भारत ने 39वां स्थान हासिल कर लिया है।  जारी की गई सूची में स्विट्जरलैंड, स्वीडन, अमेरिका, सिंगापुर और ब्रिटेन दुनिया की सबसे टाॅप अर्थव्यवस्थाएं हैं। चीन 11वें स्थान पर  है।

वहीं इसकी जानकारी वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारत ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2024 में 133 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में 39वें स्थान पर पहुंच गया है।

बता दें कि जीआईआई रैंकिंग में 2015 में देश 81वें स्थान पर था। अब यह 39वें स्थान पर पहुंच गया है। ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स-2024 133 अर्थव्यवस्थाओं के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र के प्रदर्शन का मूल्यांकन करता है और नवीनतम वैश्विक नवाचार रुझानों को ट्रैक करता है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular