Sunday, May 19, 2024
Homeदुनिया57 देशों में बिना वीजा के घूम सकते हैं भारतीय

57 देशों में बिना वीजा के घूम सकते हैं भारतीय

- Advertisment -
- Advertisment -

India Passport Ranking : भारतीय पासपोर्ट अब पहले से भी ज्यादा मजबूत हो गया है।  हेनले पासपोर्ट इंडेक्स द्वारा प्रकाशित नवीनतम रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट (India Passport Ranking) 80वें स्थान पर है। साल 2022 के मुकाबले भारतीय पासपोर्ट पांच स्थान ऊपर आया है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के द्वारा रैंकिग जारी करने के बाद अब भारतीय 57 देशों में बिना विजा के घूम सकते हैं।

इसका मतलब है कि भारतीय सिर्फ पासपोर्ट लेकर ही दुनिया के 57 देशों में आप घूम सकते हैं। वहां जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी।

इन देशों में बिना वीजा के कर सकते हैं यात्रा (India Passport Ranking)

भारतीय नागरिक अब केवल पासपोर्ट का इस्‍तेमाल करके इंडोनेशिया, थाईलैंड, रवांडा, जमैका, श्रीलंका जैसे देशों की यात्रा कर सकते हैं। लेकिन अब भी उन्‍हें 177 देशों में एंट्री करने के लिए वीजा की जरूरत पड़ेगी। इन देशों में चीन, जापान, रूस, अमेरिका और यूरोपीय संघ के सभी देश शामिल हैं।

सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट 

वहीं दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की बात करें तो अब सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट बन गया है। सिंगापुर ने जापान की जगह ले ली है। 5 सालों तक शीर्ष पर रहने के बाद, जापान तीसरे स्थान पर खिसक गया। अमेरिका, जो लगभग एक दशक पहले रैंकिंग में शीर्ष पर था, दो स्थान फिसलकर आठवें स्थान पर आ गया। यूके दो स्थानों की छलांग लगाकर चौथे स्थान पर पहुंच गया। इस सूची में सबसे नीचे अफगानिस्‍तान है, जिसके नागरिक बिना वीजा के 27 देशों की सैर कर सकते हैं।

ये भी पढें- फिर से बढ़ने वाली है दूध की कीमत

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular