Thursday, June 25, 2026
HomeदेशEbola Virus: AIR SUVIDHA 2.0 पोर्टल लॉन्च, विदेश से आने वाले यात्रियों...

Ebola Virus: AIR SUVIDHA 2.0 पोर्टल लॉन्च, विदेश से आने वाले यात्रियों पर रखी जाएगी नज़र

Ebola Virus: भारत में अभी तक इबोला वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन इसे लेकर देश में सतर्कता बरती जा रही है। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी के लिए AIR SUVIDHA 2.0 नाम का एक नया डिजिटल हेल्थ डिक्लेरेशन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।

भारत में अभी तक इबोला वायरस का कोई मामला नहीं है, लेकिन इसके बढ़ते खतरे को देखते हुए देश में अलर्ट जारी किया गया है। भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी को और मजबूत किया है। इसके तहत, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने संयुक्त रूप से AIR SUVIDHA 2.0 नाम का एक नया डिजिटल हेल्थ डिक्लेरेशन पोर्टल लॉन्च किया है। इसके माध्यम से भारत आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहले ही एकत्र कर ली जाएगी ताकि संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कांगो और युगांडा में इबोला वायरस के प्रसार को अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। इसके बाद भारत ने भी एहतियाती कदम उठाए हैं। इसके तहत स्वास्थ्य निगरानी को मजबूत किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी वायरस के खतरे को कम करने के लिए विदेश से आने वालों की समय पर निगरानी जरूरी है। इससे समय रहते संक्रमण को रोका जा सकता है। ऐसे में AIR SUVIDHA 2.0 जैसे हेल्थ डिक्लेरेशन प्लेटफॉर्म फायदेमंद साबित होंगे।

Passport News : सरकार ने पासपोर्ट फीस बढ़ाई, 36 पेज के लिए 2,500 रुपये देने होंगे

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, AIR SUVIDHA 2.0 के तहत भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को यात्रा से पहले एक ऑनलाइन हेल्थ सेल्फ-डिक्लेरेशन फॉर्म भरना होगा। इसमें उन्हें अपने बारे में कुछ जानकारी देनी होगी। इसमें उन्हें पिछले 21 दिनों में अपनी यात्रा का विवरण देना होगा। यदि किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं, तो उसकी जानकारी देनी होगी। इबोला से संबंधित कोई लक्षण होने पर भी बताना होगा। यात्रियों को भारत पहुंचने से 24 घंटे पहले यह फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने के बाद, डाउनलोड की गई कॉपी को हवाई अड्डे के आव्रजन काउंटर पर दिखाना होगा।

RELATED NEWS

Most Popular