रोहतक के बलियाणा गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सिर में गोली मार दी।जिसके बाद महिला को घायल अवस्था में रोहतक पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही आईएमटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार घायल महिला की पहचान मोनिका के रूप में हुई है। जिसकी शादी गांव पिलाना जिला दादरी के विनोद नाम के व्यक्ति से हुई थी। वैसे मोनिका अपने पति विनोद और बच्चों के साथ गांव बलियाणा में रहती थी।गुरूवार को घटना के वक्त पति-पत्नी दोनों घर पर अकेले थे। जिनका कई दिन से झगड़ा चल रहा था।
जिसके चलते विनोद अपनी पत्नी को गोली मारने के बाद फरार हो गया। बच्चे जैसे ही वह घर पर पहुंचे तो अपनी मां को उन्होंने लहू लुहान हालत में देखा और उन्होंने पड़ोसियों को बताया। पड़ोसियों ने 112 नंबर पर फोन किया। तब पुलिस ने घटना स्थल पर पहुचकर कार्रवाई की है
वहीं मोनिका के मायके से पहुंचे उनके पड़ोसी चांद ने बताया की लगभग 15 साल पहले मोनिका की शादी विनोद के साथ हुई थी। इनके दो बच्चे हैं। विनोद किसी फैक्ट्री में काम करता है। जबकि मोनिका किसी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। दोनों का काफी दिनों से आपस में मनमुटाव चल रहा था और यही कारण रहा कि विनोद ने इस घटना को अंजाम दे दिया।