Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में युवती से सवा लाख की ठगी, ज्यादा पैसे कमाने के...

रोहतक में युवती से सवा लाख की ठगी, ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर लगवा बैठी चपत

- Advertisment -

11 नवंबर को उसने वॉट्सऐप पर आए लिंक को खोला और रिव्यू देने के बाद उनके कहे अनुसार टेलीग्राम लिंक पर क्लीक किया और बैंक खाते की जानकारी डाली। जिसके बाद 251 रुपए उसके अकाउंट में आ गए।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में साइबर ठगों ने एक बार फिर लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ज्यादा पैसे कमाने का झांसा देकर एक युवती के साथ सवा लाख की साइबर ठगी कर ली। साइबर ठगों ने युवती को रिव्यू के नाम पर पैसे कमाने का झांसा दिया। वहीं वॉट्सऐप पर लिंक भेजकर कुल 1 लाख 13 हजार रुपए ठग लिए। जब इसका पता लगा तो पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी।

जनता कॉलोनी निवासी कनिका बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 नवंबर को उसके वॉट्सऐप नंबर पर दूसरे नंबर से एक लिंक आया। उस लिंक को खोलने पर रिव्यू देने पर रुपए मिलने के लिए कहा गया था। 11 नवंबर को उसने वॉट्सऐप पर आए लिंक को खोला और रिव्यू देने के बाद उनके कहे अनुसार टेलीग्राम लिंक पर क्लीक किया और बैंक खाते की जानकारी डाली। जिसके बाद 251 रुपए उसके अकाउंट में आ गए।

इसके बाद ज्यादा रुपए कमाने के लिए सामने वालों के कहे अनुसार 1 हजार रुपए भेज दिए। जिसके बदले 1500 रुपए मिले। इसके बाद आरोपियों ने ज्यादा पैसे कमाने का झांसा दिया। जिसके लिए उन्होंने पहले 20 हजार व 13 हजार रुपए पेटीएम पर लिए। जब लाभ मांगा तो उन्होंने 30 हजार और रुपए मांगे। इसके बाद 30 हजार रुपए खुद के खाते से व 20 हजार रुपए दूसरे के खाते से भेज दिए। जब इस धोखाधड़ी का पता लगा तो उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। उसके साथ कुल 1 लाख 13 हजार की धोखाधड़ी हुई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular