Thursday, April 25, 2024
Homeहरियाणाविधवा से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार

विधवा से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार

Rewari : हरियाणा के रेवाड़ी (Rewari) से एक 52 वर्षीय विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जान-पहचान की महिला ने पीड़िता को अपने घर बुलाया था। उसके घर पर पहले से ही मौजूद एक व्यक्ति ने पीड़िता को नशीली चाय पिलाकर दुष्कर्म किया। होश आने पर पीड़िता को घटना के बारें में पता चला। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाही करते हुए आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

बेटे के रिश्ते के लिए आयी थी महिला (Rewari)

ये घटना जनवरी माह की है। पीड़िता अपने बेटे के रिश्ते की बातचीत करने के लिए परिचित महिला के घर पहुंची थी। उसी दौरान इस हरकत को अंजाम दिया गया।  पुलिस ने मामले में एक परिचित महिला के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिस आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया है उसकी उम्र 49 साल की है वो बावल के एक गांव का रहने वाला है।

पीड़िता ने जानकार महिला के बारें में शिकायत की

पीड़िता ने पुलिस  को शिकायत में बताया कि रेवाड़ी की रहने वाली एक परिचित महिला  ने कहा है कि जनवरी में उसके पास जानकार महिला आई थी। घर पर उसने आकर बताया कि एक रिश्ता है और उनके बेटे के लिए यह ठीक है। उसके काफी आग्रह के बाद वह 31 जनवरी की शाम को उसके द्वारा भेजे गए एक उदय नाम के व्यक्ति के साथ घर पर चली गई। घर पर घनश्याम नाम का व्यक्ति पहले से मौजूद था। वहां पर पीड़िता को पीने के लिए चाय दी गई। चाय पीने के बाद वह बेहोश हो गई।

Bhiwani Murder: पोस्टमार्टम के लिए नवजात के शव को क्रब से बाहर निकाला

https://garimatimes.in/bhiwani-murder-newborns-body-was-taken-out-of-the-crub-for-postmortem/

डेढ़ घंटे बाद आया  होश

पीड़िता ने बताया कि नशीली चाय पीने के बाद उसे डेढ़ घंटे के बाद होश आया। होश आने पर पीड़िता को पता लगा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। कुछ देर बाद उदय नाम का व्यक्ति उसके वापस घर छोड़ आया। अगले दिन घनश्याम का फोन आया और उसके ब्लैकमेल करने लगा। कई दिनों तक महिला ने किसी को भी इस बारे में नहीं बताया। महिला ने इस संबंध में अपनी बेटी को सारी जानकारी दी। जिसके बाद बेटी ने मिलकर पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस ने आरोपी सहित अन्य दो लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जो इस साजिश में शामिल थे। पुलिस ने आरोपी घनश्याम, परिचित महिला और उदय नाम के व्यक्ति की गिरफ्तारी की है।

 

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular