Friday, September 20, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा में 23 सितंबर से धान और 1 अक्टूबर से बाजरा व...

हरियाणा में 23 सितंबर से धान और 1 अक्टूबर से बाजरा व मूंग की खरीद होगी शुरू

हरियाणा में खरीफ विपणन सीजन 2024- 25 के तहत धान की खरीद 23 सितंबर से शुरू होगी और 15 नवंबर, 2024 तक चलेगी। इस बार धान की अनुमानित खरीद 84 लाख मीट्रिक टन होने का अनुमान है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि धान की खरीद के लिए 241 मंडियां/खरीद केंद्र खोले गए हैं। धान की बुवाई 14.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में की गई है और धान का अनुमानित उत्पादन 84 लाख मीट्रिक टन है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में बाजरा और मूंग की खरीद 1 अक्टूबर से लेकर 15 नवंबर तक की जाएगी। उन्होंने बताया कि बाजरा की खरीद के लिए 91 मंडियां/खरीद केंद्र खोले गए हैं। बाजरा 4.44 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोया गया है और बाजरा का अनुमानित उत्पादन 10.78 लाख मीट्रिक टन है। इसके अलावा, मूंग की खरीद के लिए 38 मंडियां/खरीद केंद्र खोले गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 20 सितंबर से मक्का की खरीद शुरू होगी, जो 15 नवंबर तक की जाएगी। मक्का की खरीद के लिए 19 मंडियां/खरीद केंद्र खोले गए हैं। मक्का की बुवाई 0.07 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में की गई है और अनुमानित उत्पादन 0.23 लाख मीट्रिक टन है। जिसके मद्देनजर विभाग की ओर से फसलों की खरीद की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular