Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणापानीपतचुलकाना धाम में व्यक्ति ने बनाया चार किलो देसी घी पीने का...

चुलकाना धाम में व्यक्ति ने बनाया चार किलो देसी घी पीने का रिकॉर्ड

- Advertisment -

रविवार को हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा क्षेत्र के चुलकाना गांव के निवासी 53 वर्षीय जगमाल पंडित ने समालखा के पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर व ग्रामीणों की मौजूदगी में 3 किलो 800 ग्राम घी पिया।

- Advertisment -

समालखा। चुलकाना धाम में एक ऐसा रिकॉर्ड बना है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जायेंगे। हरियाणा के लिए प्रसिद्ध है कि देसां में देस हरियाणा, जित दूध-दही का खाणा। यानि हरियाणा दूध-दही के खाणे से देश-विदेश में प्रसिद्ध है। इसका उदाहरण चुलकाना धाम में देखने को मिला जब एक व्यक्ति ने चार किलोग्राम देसी घी पीने का रिकॉर्ड बनाया है।

व्यक्ति ने घी ही नहीं साथ में 300 ग्राम मावा बर्फी भी खाई। दावा किया जा रहा है कि यह पूरे देश में अब तक का सबसे अधिक घी पीने का रिकॉर्ड है। इससे पहले हरियाणा के करनाल जिले के एक व्यक्ति के नाम तीन किलो 600 ग्राम घी पीने का रिकॉर्ड दर्ज है। यह नया रिकॉर्ड चुलकाना गांव निवासी जगमाल पंडित ने बनाया है।

सम्मानित करते हुए पूर्व विधायक भरत सिंह छोंककर

रविवार को हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा क्षेत्र के चुलकाना गांव के निवासी 53 वर्षीय जगमाल पंडित ने समालखा के पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर व ग्रामीणों की मौजूदगी में 3 किलो 800 ग्राम घी पिया। जिस पर पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर ने घी पीने वाले जगमाल को 11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। इनके साथ ग्रामीण पपल छौक्कर ने भी गांव की तरफ से 11 हजार रुपये का इनाम दिया।

उन्होंने ऐलान किया गया कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति पंडित जगमाल के साथ बैठकर उससे अधिक देसी घी पीएगा तो गांव की तरफ से 51 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। इस अवसर पर कालू छौक्कर, सोनू शर्मा छदिया, रोहित छौक्कर, रहतू, रकम सिंह छौक्कर, जगदीश, रिटायर्ड थानेदार बिल्लू पंडित मौजूद रहे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular