Friday, December 8, 2023
Homeदेशदेश में चक्रवाती तूफान की दस्तक, इन राज्यों में बारिश की संभावना
- Advertisment -

देश में चक्रवाती तूफान की दस्तक, इन राज्यों में बारिश की संभावना

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान का रुप ले रहा है। इस तूफान का नाम मिधिली है। मिधिली की वजह से देश के पूर्वी राज्यों में जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से कई राज्यों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। बीती रात मेघालय में जमकर बारिश हुई।

चक्रवाती तूफान के कारण इन राज्यों में बारिश की आशंका 

मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, असम सहित अन्य पूर्वी राज्यों में बारिश के साथ-साथ ठंडी हवाएं चल रही थीं। शनिवार को मौसम के ऐसे ही रहने का अनुमान है। असम, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड में भी जमकर बादल बरसेंगे। इसके अतिरिक्त ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ तटीय स्थानों जैसे सातपाड़ा, पुरी, जगतसिंह, केंद्रपाड़ा, नंदीग्राम और दक्षिण 24 परगना में तूफानी बारिश की आशंका है।

80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी हवायें 

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी सनथ दास ने जानकारी दी है कि त्रिपुरा सहित अन्य चार पूर्वी जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। दास ने बताया कि सिपाहीजला, धलाई, गोमती और दक्षिण के जिलाधिकारियों से सभी आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया गया है।

मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र शुक्रवार को एक चक्रवाती तूफान में बदल गया और 80 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार के साथ इसके बांग्लादेश के तट पर पहुंचने से पहले सुंदरवन से गुजरने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें- अब देवी मां को भी सरकारी स्कीम का फायदा, खाते में आयेगी इतनी रकम

RELATED NEWS

Most Popular