Wednesday, August 19, 2026
HomeदेशWeather Update: हरियाणा में भीषण गर्मी, IMD ने लू का अलर्ट...

Weather Update: हरियाणा में भीषण गर्मी, IMD ने लू का अलर्ट जारी किया, जानिए लेटेस्ट मौसम अपडेट….

Weather Update : अभी गर्मी से राहत के संकेत नहीं है। हरियाणा, दिल्ली एनसीआर में सूर्य के तल्ख तेवरों से अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही। साेमवार सुबह से ही पारा उफान पर है, गर्म हवाएं चल रहीं है।

वहीं मौसम विभाग (IMD) ने हरियाणा  महेंद्रगढ़, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी, रोहतक जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के  विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि, हरियाणा  में 22 मई तक मौसम आमतौर पर शुष्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान दक्षिण पश्चिमी खुश्क गर्म हवाएं अर्थात लू चलने की भी संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना के कारण बीच बीच में कहीं कहीं हल्के बादल व धूल भरी हवाएं चलने की संभावना बन रही है परंतु रात्रि तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular