Saturday, August 22, 2026
Homeटेक्नोलॉजीहुंडई ने भारत में पेश की क्रेटा ईवी, जानें इसकी खासियतें

हुंडई ने भारत में पेश की क्रेटा ईवी, जानें इसकी खासियतें

हुंडई मोटर इंडिया ने 2 जनवरी को अपनी पॉपुलर मिड-साइज SUV, क्रेटा का इलेक्ट्रिक वर्शन भारत में रिवील किया। दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी इसे 2025 के भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस इलेक्ट्रिक SUV को दो बैटरी पैक ऑप्शन – 51.4kWh और 42kWh के साथ पेश किया जाएगा। क्रेटा ईवी में चार वैरिएंट्स होंगे: एग्जीक्यूटिव, स्मार्ट, प्रीमियम और एक्सीलेंस।

हुंडई का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक SUV फुल चार्ज में 473 किलोमीटर तक चलेगी और मात्र 7.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड हासिल कर सकती है। इसके अलावा, इसमें लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) समेत 70 से ज्यादा सुरक्षा फीचर्स होंगे। यह कंपनी की सबसे सस्ती ईवी होगी, जिसकी शुरुआती कीमत 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास हो सकती है। इसका मुकाबला टाटा कर्व ईवी, महिंद्रा BE6, MG ZS EV और अपकमिंग मारुति ई विटारा से होगा।

डिजाइन और फीचर्स: क्रेटा ईवी का डिजाइन रेगुलर क्रेटा से मिलता-जुलता है, जिसमें कनेक्टेड LED डेटाइम रनिंग लाइट्स, वर्टिकल डुअल-पॉड LED हेडलाइट्स और पिक्सलेटेड ग्रिल शामिल हैं। 17-इंच के एरोडायनेमिक अलॉय व्हील्स, ब्लैक फिनिश के साथ सिल्वर विंडो एप्लीक और कनेक्टेड LED टेललाइट्स इसे और आकर्षक बनाते हैं।

इसके इंटीरियर्स में ड्यूल टोन केबिन, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें व्हीकल-टू-लोड (V2L) चार्जिंग और ड्राइव मोड्स जैसे नवीनतम फीचर्स भी होंगे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular