HTET Result : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा 04 व 05 जुलाई, 2026 को आयोजित करवाई गई हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 लेवल-1, 2 व 3 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है, जोकि बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है। परीक्षा परिणाम 16.57 रहा।
अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए लिंक के माध्यम से अपने रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्मतिथि विवरणों का उपयोग करके अपना परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में लेवल-1 (पीआरटी) के कुल 3.53 प्रतिशत, लेवल-2 (टीजीटी) के कुल 20.71 प्रतिशत तथा लेवल-3 (पीजीटी) के कुल 16.50 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
बोर्ड अध्यक्षशंकर लाल धूपड़ ने बताया कि इस परीक्षा में कुल 192220 अभ्यर्थी प्रविष्ट हुए। लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा में कुल 31402 अभ्यर्थी प्रविष्ट हुए, जिनका पास प्रतिशत 3.53 रहा। लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा में कुल 99896 अभ्यर्थी प्रविष्ट हुए, जिनका पास प्रतिशत 20.71 रहा। इसी प्रकार लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा में कुल 60922 अभ्यर्थी प्रविष्ट हुए, जिनका पास प्रतिशत 16.50 रहा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपनी ओ.एम.आर. शीट निर्धारित शुल्क 100/-रूपये के साथ 24 अगस्त से 23 अक्तूबर, 2026 तक बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि परिणाम को अपलोड करने या किसी अन्य प्रकार की तकनीकी त्रुटि होने की अवस्था में बोर्ड को यह परिणाम वापिस लेने का पूर्ण अधिकार होगा।


