Monday, May 25, 2026
HomeदेशHTET : हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा की तारीखों का एलान, 13 और...

HTET : हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा की तारीखों का एलान, 13 और 14 जून को होगी परीक्षा

HTET Exam: शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। हरियाणा में अध्यापक बनने के लिए जरूरी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) को लेकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी है।

परीक्षा-2025 (एचटेट) का आयोजन 13 व 14 जून, 2026 (शनिवार-रविवार) को करवाया जा रहा है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार ने बताया कि सरकार ने एचटेट परीक्षा के आयोजन की अनुमति दे दी है।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार ने  बताया कि 13 एवं 14 जून को आयोजित करवाई जाने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का समय सायं कालीन सत्र में 3:00 बजे से 5:30 बजे तक एवं प्रातः:कालीन सत्र में 10:00 बजे से 12:30 बजे तक रहेगा। परीक्षा से संबंधित सूचना बुलेटिन (Information Bulletin) शीघ्र ही बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दी जाएगी।

उन्होंने आगे बताया कि प्रश्र पत्र की सुरक्षा को लेकर शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रश्र पत्रों पर क्यूआर कोड, अल्फा न्यूमेरिक और हिडन फीचर का फार्मूला अपनाया जाएगा। अगर कोई प्रश्र पत्र परीक्षा केन्द्र से आउट होता है तो तुरंत उसका पता बोर्ड मुख्यालय की टीम को लग जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा हाई सिक्योरिटी कैमरे और जैमर सभी परीक्षा केन्द्रों पर लगाए जाएंगे।

RELATED NEWS

Most Popular