Thursday, September 17, 2026
Homeहरियाणाहिम्मत सिंह बनेंगे HSSC के नए चेयरमैन, सरकार ने चुनाव आयोग से...

हिम्मत सिंह बनेंगे HSSC के नए चेयरमैन, सरकार ने चुनाव आयोग से नियुक्ति की अनुमति मांगी

हरियाणा के कैथल जिले के रहने वाले और वर्तमान में अतिरिक्त महाअधिवक्ता, हरियाणा के तौर पर कार्यरत हिम्मत सिंह हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग  के चेयरमैन होंगे। हरियाणा सरकार ने लोकसभा चुनावों के चलते लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए भारत निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही आधिकारिक रूप से उनकी नियुक्ति की जाएगी।

।हिम्मत सिंह गांव खेड़ी मटरवा, जिला कैथल के रहने वाले हैं। इन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र से बीएएलएलबी और एलएलएम किया है। उन्होंने वकील के तौर पर 16 साल प्रैक्टिस की है और वर्तमान में अतिरिक्त महाअधिवक्ता, हरियाणा के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा, हिम्मत सिंह ई-कस्टडी सर्टिफिकेट पहल, डिजिटल इंडिया अभियान का विकास और कार्यान्वयन का भी हिस्सा रहे और हरियाणा में अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क और सिस्टम (सीसीटीएनएस) डेटा एकीकरण परियोजना के समन्वयक के रूप में भी कार्य किया है।

 

 

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular