Friday, May 3, 2024
Homeदेशयमुनानगर में ऑनर किलिंग : लव मैरिज करने वाले युवक की चाकू...

यमुनानगर में ऑनर किलिंग : लव मैरिज करने वाले युवक की चाकू से गोदकर हत्या

- Advertisment -
- Advertisment -

हरियाणा के यमुनानगर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। बेटी की दूसरी बिरादरी में लव मैरिज से नाराज परिजनों ने बेटी के पति की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हनुमान कॉलोनी चिट्टा मंदिर कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय अभिषेक उर्फ उर्फ रिशु के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, अभिषेक लव मैरिज करने के बाद से ही परिवार के साथ जीकरपुर में रह रहा था। 21 अप्रैल को अभिषेक के ताऊ की लड़की सोनिया की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए अभिषेक अपने अपने परिवार सहित आया हुआ था। विदाई होने के बाद वह, अभिषेक और शशिकांत निवासी हनुमान कालोनी तीनों अभिषेक की कार में घर के बाहर गली में बैठे हुए थे। रविवार रात करीब 10.15 बजे पर बाइक सवार लड़के तेजधार हथियार लेकर आए और उन तीनों पर हमला कर दिया। अभिषेक कार से निकलकर भागने लगा तो उस पर चाकू से लगातार वार कर दिए। इसके बाद परिजन तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर गये जहां पर डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया।  हीं परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है।

बता दें कि अभिषेक ने करीब एक वर्ष पहले निशा पुत्री जगीर सिह वासी गधौली कालोनी यमुनानगर के साथ प्रेम विवाह किया था। लड़की के परिजनों को ये शादी रास नहीं आ रही थी जिसे लेकर विवाद भी हुआ। इस दौरान दोनों को एक बेटा भी हुआ। इसी कारण अभिषेक की ससुराल पक्ष के लोग उससे रंजिश रखते थे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular