Thursday, July 30, 2026
Homeटेक्नोलॉजीहोंडा एक्टिवा 2025: नया OBD2B-कंप्लायंट वर्जन लॉन्च, अब और भी एडवांस फीचर्स...

होंडा एक्टिवा 2025: नया OBD2B-कंप्लायंट वर्जन लॉन्च, अब और भी एडवांस फीचर्स के साथ

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने आज 24 जनवरी को भारत के सबसे पॉपुलर स्कूटर एक्टिवा का नया OBD2B-कंप्लायंट वर्जन लॉन्च किया। इस अपडेटेड एक्टिवा की शुरुआती कीमत 80,950 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। अब यह स्कूटर पूरे भारत में HMSI डीलरशिप्स पर उपलब्ध है।

इस नए वर्जन में कई मैकेनिकल अपडेट्स किए गए हैं, जो अपकमिंग रेगुलेशंस और कस्टमर्स के राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। एक्टिवा में 109.51cc सिंगल सिलेंडर PGM-Fi इंजन है, जो अब OBD2B-कंप्लायंट है और 8,000 RPM पर 5.88 kW की पावर और 5,500 RPM पर 9.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा, फ्यूल एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए इसमें आइडलिंग स्टॉप सिस्टम भी दिया गया है।

एक्टिवा में नया 4.2 इंच TFT डिस्प्ले और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फीचर दिया गया है, जो होंडा रोडसिंक ऐप से कनेक्ट होता है। यह ऐप नेविगेशन और कॉल/मैसेज अलर्ट जैसी सुविधाएं प्रदान करता है। इसके अलावा, USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट से राइडर चलते-फिरते अपने डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं।

यह स्कूटर तीन वैरिएंट्स (STD, DLX और H-Smart) और छह कलर ऑप्शन्स के साथ उपलब्ध होगा, जिसमें पर्ल प्रेशियस व्हाइट, डीसेन्ट ब्लू मेटालिक, रेबेल रेड मेटालिक जैसे आकर्षक रंग शामिल हैं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular