Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणागृहमंत्री अनिल विज ने बीमारी में घर बैठे-बैठे बना डाला Web News

गृहमंत्री अनिल विज ने बीमारी में घर बैठे-बैठे बना डाला Web News

- Advertisment -
- Advertisment -

बीते कई दिनों से हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज एलर्जी से पीड़ित हैं। डॉक्टर्स ने ऐसे वक्त में उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी थी। लेकिन विज भला कैसे आराम कर सकते हैं क्योंकि राजनीति में उन्हें ऐसे ही सिंगल मैन आर्मी के नाम से जाना नहीं जाता है। उन्होंने अपने खाली वक्त का सदुपयोग करते हुए वेब न्यूज़ पोर्टल हर समय न्यूज़ बना दिया।

बिना किसी के सहयोग के दिन रात मशक्कत करने के बाद गृहमंत्री ने न्यूज पोर्टल बना लिया। आपको बता दें कि गृहमंत्री विज को धान के मौसम में एलर्जी हो जाती है। वो कई सालों से इस परेशानी से जूझ रहे हैं। इन दिनों प्रदेश में धान कटाई का सीजन चल रहा है और धान कटाई के बाद उड़ने वाली धूल से अनिल विज को जबरदस्त एलर्जी महसूस होती है। लगभग एक सप्ताह से अनिल विज इस एलर्जी का शिकार होकर घर में आराम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- CET-ग्रुप डी की परीक्षा देने आए अभियर्थियों को बस ना मिलने पर हंगामा

पॉजिटिव और कंस्ट्रक्टिव अनिल विज ने एलर्जी से शिकार होने के बाद आराम के इन दिनों मे एक वेब न्यूज़ पोर्टल खुद ही बना डाला है। बड़ी  बात तो यह की अनिल विज ना तो खुद इंजीनियर है और ना ही आईटी के मास्टर। अनिल विजय ने ऑनलाइन ज्ञान हासिल किया और इसे हासिल कर हर समय न्यूज़ के नाम से वेब न्यूज़ पोर्टल खुद ही डिजाइन किया वह खुद ही बना डाला।

इस संबंध में विज ने बताया कि एलर्जी के कारण उनके घर में ही कई टेस्ट चल रहे हैं। लेकिन वो ऐसे खाली वह बैठ नही सकते। घर में खाली बैठे उन्हें वेब न्यूज़ पोर्टल बनाने की सूझी। अनिल विज का कहना है कि इस वेब न्यूज़ पोर्टल के अंदर राजस्थान राष्ट्रीय स्तर या बड़ी खबरे को ही चलाया जायेगा।

 

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular