Sunday, May 19, 2024
Homeहरियाणागृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर जमकर साधे तीखे बाण , कहा...

गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर जमकर साधे तीखे बाण , कहा -भूपेन्द्र सिंह हुडडा धीरे-धीरे जेल की तरफ जा ……

- Advertisment -
- Advertisment -

हरियाणा। गृहमंत्री अनिल विज कांग्रेस पर जमकर तीखे बाण साधते नज़र आये। दरअसल हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज गुरूवार को पत्रकार वार्ता में पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे हैं। इस दौरान गृहमंत्री अनिल विज ने राहुल गाँधी से लेकर भूपेंद्र हुड्डा पर जमकर निशाना साधा। इसके ब्वाद उन्होंने SRK गट की सन्देश यात्रा को लेकर भी जवाब दिए।

 

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रवर्तन निदेशालय में सुनवाई को लेकर गुरुवार को गृहमंत्री अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा धीरे-धीरे जेल की तरफ जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हुड्डा ने किसानों को डर दिखाकर जमीनें प्राॅपर्टी डीलरों को खरीदवा दी हैं जो कि बड़ा घोटाला है। अब धीरे-धीरे कलई खुल रही है।

दूसरी तरफ कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा द्वारा हिसार से शुरू की गई यात्रा के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सैलजा-रणदीप-किरण एसआरके ग्रुप और हुड्डा ग्रुप में जोर आजमाइश चल रही है। दोनों गुट अपने को असली बताते हैं, जबकि हकीकत यह है कि दोनों ही नकली हैं।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश की परिस्थिति से पूरी तरह अनभिज्ञ हैं, क्योंकि देश में अन्याय सबसे ज्यादा कांग्रेस ने किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल लगाया और निर्वाचित सरकारों को तोड़ने का काम किया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular