Wednesday, August 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगृह मंत्री अमित शाह ने देश में बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों की...

गृह मंत्री अमित शाह ने देश में बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की, संबंधित विभागों को दिए निर्देश

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देश में बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को नई दिल्ली में एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान IMD और केन्द्रीय जल आयोग (CWC) सहित कई विभागों ने विस्तृत प्रस्तुतियां दीं। बैठक में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय समेत संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में शाह ने बाढ़ प्रबंधन के लिए सभी एजेंसियों द्वारा अपनाई गई नई तकनीकों और उनके नेटवर्क के विस्तार पर भी चर्चा की। उन्होंने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) को निर्देश दिया कि वह  जमीनी स्तर तक पूर्व चेतावनी अलर्ट का प्रसार सुनिश्चित करने के लिए सभी राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) के साथ समन्वय करे।

गृह मंत्री शाह ने ने कहा, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय/भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को राज्यों के साथ मिलकर काम करें।

गृह मंत्री ने नर्मदा नदी क्षेत्र में वन क्षेत्र को और बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि अगर यह प्रयोग सफल रहा तो अन्य नदियों के क्षेत्र में भी ऐसे प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे नदी क्षेत्र को पुनर्जीवित करने में सहायता मिलेगी, मिट्टी का कटाव कम होगा और क्षेत्र में कम बारिश की उभरती समस्या से भी निपटा जा सकेगा। गृह मंत्री ने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश में बाढ़ प्रबंधन के ठोस उपायों के लिए तकनीक का उपयोग करते हुए नए विकल्पों को तलाशा जाना चाहिए।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular