Monday, March 2, 2026
Homeपंजाबपंजाब के सेवा केंद्रों में आज रहेगी छुट्टी

पंजाब के सेवा केंद्रों में आज रहेगी छुट्टी

पंजाब सरकार ने भी पंचायत चुनाव के मद्देनजर 15 अक्टूबर (मंगलवार) को राज्य के सभी सेवा केंद्रों में छुट्टी की घोषणा की है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि राज्य के सभी सेवा केंद्र 15 अक्टूबर को बंद रहेंगे ताकि कर्मचारी अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग कर सकें.

उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर को छोड़कर सेवा केंद्र निर्धारित समय के अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चालू रहेंगे।

RELATED NEWS

Most Popular