Wednesday, March 26, 2025
Homeखेल जगतHockey India National Camp: महिला राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए बना 65...

Hockey India National Camp: महिला राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए बना 65 सदस्यीय संभावित कोर समूह, बंगलूरू में मिलेगी ट्रेनिंग

हॉकी इंडिया (HI) ने शनिवार को आगामी सीनियर महिला राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए 65 सदस्यीय संभावित कोर समूह की घोषणा की। यह कैंप 23 मार्च से भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), बेंगलुरु में शुरू हो चुका है। इस समूह का चयन हाल ही में पंचकूला में आयोजित 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। इस चैंपियनशिप का खिताब हॉकी झारखंड ने हॉकी हरियाणा को एक रोमांचक शूटआउट में हराकर जीता था।

संभावित खिलाड़ियों में से 30 कोर समूह के मौजूदा सदस्य बने रहेंगे, जबकि नए खिलाड़ियों को असम हॉकी, हॉकी चंडीगढ़, हॉकी हिमाचल, SAI, हॉकी बंगाल, यूपी हॉकी, हॉकी झारखंड, हॉकी कर्नाटक, मणिपुर हॉकी, हॉकी पंजाब, केरल हॉकी, एमपी हॉकी, सीआरपीएफ, ओडिशा, सीबीडीटी, हॉकी मिजोरम, हॉकी महाराष्ट्र और हॉकी आंध्र प्रदेश से बुलाया गया है।

भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मौजूद थे, जहां उन्होंने प्रतियोगिता को करीब से देखा और नई प्रतिभाओं की खोज की।

उन्होंने कहा, “हमने इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कुछ बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी देखीं, और उनका चयन उनके अपने राज्य की टीमों के लिए किए गए प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। यह 65 खिलाड़ियों का कैंप हमें यह समझने में मदद करेगा कि उन्हें उनके करियर के अगले स्तर के लिए कैसे तैयार किया जाए।”
IPL Match CSK vs MI: 2025 में आज पहली बार चेन्नई बनाम मुंबई, सुपरकिंग्स को माही से आस; इंडियंस की कमान SKY के पास
मुख्य कोच ने यह भी बताया कि FIH हॉकी प्रो लीग के अगले चरण के लिए इस समूह को 40 खिलाड़ियों तक सीमित कर दिया जाएगा। 31 मार्च से 19 अप्रैल तक 40 खिलाड़ियों का यह समूह अगले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए कैंप में भाग लेगा। हालांकि, 23 से 30 अप्रैल तक 65 खिलाड़ियों के इस बड़े समूह की करीबी निगरानी की जाएगी और उनके प्रदर्शन के आधार पर अंतिम 40 खिलाड़ियों की सूची तय की जाएगी।

कोर समूह में शामिल प्रमुख खिलाड़ी:
मौजूदा कोर समूह में शामिल 30 खिलाड़ियों में ये प्रमुख नाम हैं: सविता, बिचू देवी खरबाम, बंसरी सोलंकी, माधुरी किंडो, महिमा चौधरी, निक्की प्रधान, सुशीला चानू पुखरंबम, उदीता, इशिका चौधरी, ज्योति छत्री, ज्योति, अक्षता अबासो ढेकाले, वैश्नवी विट्ठल फाल्के, नेहा, सलीमा टेटे, मनीषा चौहान, अजमीना कुजुर, सुनलीता टोप्पो, लालरेमसिआमी, शर्मिला देवी, बलजीत कौर, दीपिका सोरेंग, नवनीत कौर, संगीता कुमारी, वंदना कटारिया, दीपिका, प्रीति दुबे, रुतुजा दादासो पिसाल, ड्यूटी डुंगडुंग और मुमताज खान।
IPL 2025: गत चैंपियन KKR को पटखनी देने वाली RCB के मुरीद हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर मैथ्यू हेडन; आरसीबी की धमाकेदार जीत पर बोले- इस सीजन में अलग है बेंगलुरू
नए बुलाए गए खिलाड़ी:
नए चयनित खिलाड़ियों में ये नाम शामिल हैं: समिक्षा सक्सेना, कोमलप्रीत कौर, महिमा, कीर्ति देशमुख, सपना भेंगरा, अंजलि बड़वा, अंजना डुंगडुंग, मीनू रानी, नीरू कुल्लू, कृतिका प्रकाश, सुमन देवी थौदम, सुजाता कुजुर, महिमा टेटे, अलबेला रानी टोप्पो, पूजा यादव, साक्षी शुक्ला, सिमरन सिंह, नंदिनी, करमनप्रीत कौर, अन्नू, चंदना जगदीश, सेलेस्टिना होरो, निक्की कुल्लू, कविता, ज्योति, लोटला मैरी, काजल सदाशिव अतपदकर, रजनी बाला, ऐश्वर्या चव्हाण, पिंकी एक्का, दीपिमोनिका टोप्पो, उषा, मंजू चौरसिया, अश्विनी कोलेकर और हृतिक सिंह।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular