Saturday, April 5, 2025
Homeहरियाणाबढ़ी बिजली की दरों में पर अशोक अरोड़ा बोले- हरियाणा सरकार ने...

बढ़ी बिजली की दरों में पर अशोक अरोड़ा बोले- हरियाणा सरकार ने दाम बढ़ाकर आम जनता पर डाला बोझ

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा ने प्रदेश सरकार द्वारा बिजली के रेट बढ़ाए जाने की निंदा की है।

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट सत्र के दौरान कहा था कि प्रदेश की जनता पर किसी भी रूप से टैक्स नहीं बढाया जाएगा लेकिन अभी तो चार दिन ही हुए हैं और प्रदेश की जनता पर बिजली की दरें बढ़ाकर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। वे अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

अरोड़ा ने कहा कि जिस प्रकार से बिजली की दरें व टोल टैक्स बढाया गया है, यह सरकार का प्रदेश की जनता की हक  की कमाई को लूटने का काम किया है। देश की जनता पहले ही महंगाई की मार झेल रही है। आज आम आदमी को घर चलाना मुश्किल हो रहा है लेकिन पहले से महंगाई की मार झेल रही जनता पर सरकार द्वारा ओर वजन डालने का काम किया है। लोकतंत्र मे सरकारें जनता बनाती है और सरकारें जनता के लिए होती हैं। प्रदेश सरकार को चाहिए तो यह था कि बजट दो लाख करोड़ से उपर चला गया है और लोगों को राहत देते। बिजली के बिल कम करते, टोल फ्री करते लेकिन यहां तो उलटा ही हो गया है। इतना ही नहीं बजट से पहले बिजली बिलों मे ईडीसी के रेट बढ़ाए गए हैं, वे इसकी निंदा करते हैं।

भाजपा की नीति धर्म के नाम पर देश को बांटना है : अरोड़ा

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने संसद मे पेश किए वक्फ बिल पर बोलते हुए कहा कि भाजपा की नीति लोगों को बांटने की नीति है। आज सदन मे बेरोजगारी, महंगाई पर चर्चा होनी चाहिए थी, अमेरिका द्वारा गलत तरीके से हाथ पांव बांधकर भारत भेजे गए युवाओं पर चर्चा होनी चाहिए थी, देश मे लगातार नशे का प्रकोप बढ़ रहा है और युवा इसकी चपेट मे आ रहे हैं, इस विषय पर चर्चा होनी चाहिए थी लेकिन भाजपा ने जनता का ध्यान इन मुद्दों से भटकाने के लिए देश को धर्म व जाति के नाम पर बांटने वाला बिल लेकर आई है, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular