Tuesday, July 2, 2024
Homeदिल्लीHeavy Rain : दिल्ली में भारी बारिश से ट्रैफिक व्यवस्था हुई बेपटरी,...

Heavy Rain : दिल्ली में भारी बारिश से ट्रैफिक व्यवस्था हुई बेपटरी, एयरपोर्ट की छत टूटी, कई इलाकों में भरा पानी

- Advertisment -
- Advertisment -

Heavy Rain : मानसून ने दस्तक के साथ ही दिल्ली व एनसीआर हरियाणा बारिश बारिश शुरू हो गई। दिल्ली में भारी बारिश की वजह से सड़कों पर जगह-जगह पानी भरा हुआ है। लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं मौसम विभाग ने 29 और 30 जून को दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

भारी बारिश के कारण कई जगह पेड़ भी गिर गए हैं। जिसके कारण रास्ते बंद हो गए हैं। वहीं आईजीआई हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर छत गिरने से कई लोग घायल हो गए। वहीं बारिश के कारण कई उड़ानों को रद्द किया गया है। वहीं दिल्ली में भारी बारिश के कारण नोएडा और गुरुग्राम के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। जिस कारण सड़कों पर सुबह से ही लंबा जाम लगा हुआ है।

1936 के बाद से सबसे अधिक बारिश

शुक्रवार सुबह तक सफरदरजंग में 228.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसमें से 148.5 मिमी बारिश तो महज तीन घंटे में हुई है। 1936 के बाद दिल्ली ने 24 घंटे के भीतर इतनी बारिश देखी है। बारिश के बाद धौला कुआं, मिंटो रोड, आईटीओ सहित कई रोड पर लबालब पानी भर गया है। आईटीओ और दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट जाने वाली सड़क पर भारी ट्रैफिक जाम है। नोएडा, गुरुग्राम, बहादुरगढ़, फरीदाबाद के कई रास्तों पर बारिश की वजह से जाम लगा है।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular