Monday, October 21, 2024
Homeपंजाबपंजाब और चंडीगढ़ में छाया घना कोहरा, धीमी हुई वाहनों की रफ्तार,...

पंजाब और चंडीगढ़ में छाया घना कोहरा, धीमी हुई वाहनों की रफ्तार, अलर्ट जारी

उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ठंड चरम पर पहुंच गई है। शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर रही। इसका असर ट्रेनों और फ्लाइट्स पर देखने को मिला। चंडीगढ़ से 5 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इनमें चंडीगढ़ से दिल्ली, चंडीगढ़ से मुंबई, चंडीगढ़ से हैदराबाद, चंडीगढ़ से लखनऊ, चंडीगढ़ से बेंगलुरु और चंडीगढ़ से चेन्नई की उड़ानें शामिल हैं।

कोहरे के कारण नई दिल्ली से चंडीगढ़ शताब्दी, वंदे भारत ट्रेन निर्धारित समय से 30 मिनट की देरी से पहुंची। चंडीगढ़ सहारनपुर लखनऊ एक्सप्रेस 2 घंटे, लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से पहुंची। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ट्रेन 4 घंटे देरी से पहुंची।

पंजाब में मौसम विभाग ने 10 जनवरी तक धूप नहीं निकलने की भविष्यवाणी की है। पंजाब के लगभग सभी जिलों में पड़ रहे कोहरे ने वाहनों की रफ्तार कम कर दी और दिन में भी वाहन चालकों को लाइटें जलाकर चलने को मजबूर होना पड़ रहा है। पंजाब के लुधियाना शहर में पिछले 3 दिनों से शिमला जैसी ठंड पड़ रही है। आज यहां का तापमान शिमला से 1 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है। शहर का तापमान 5 डिग्री पर बना हुआ है जबकि शिमला का तापमान 4 डिग्री पर पहुंच गया है। उधर, हिमाचल में आज दिनभर मौसम साफ रहेगा।

UGC NET आंसर-की पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का आखिरी दिन, इस पोर्टल पर दर्ज करवाएं आपत्ति

वहीं, हरियाणा में कल यानी गुरुवार को दिन का तापमान सामान्य से 11 डिग्री नीचे गिर गया. पहली बार सभी जिलों में तापमान 15 डिग्री से नीचे रहा। भिवानी में जनवरी में तापमान गिरकर 8.4 डिग्री पर पहुंच गया, जो राज्य में 12 साल में सबसे कम है। इससे पहले 27 जनवरी 2011 को हिसार में दिन का तापमान 8 डिग्री था।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular