Thursday, September 18, 2025
Homeपंजाबपंजाब में लू का अलर्ट, गर्मी को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में लू का अलर्ट, गर्मी को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब, देश में मॉनसून अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, लेकिन उत्तर भारत के कई राज्य अब भी भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। पंजाब में आने वाले दिनों में गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। पंजाब में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पंजाब में आज गुरुवार सुबह अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार और झारखंड के लिए हीट वेव अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी है।

चंडीगढ़ में आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। अमृतसर में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहेगा। जालंधर में आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहेगा।

चेहरे पर लानी है चमक तो इस तरह कच्चे आम का करें इस्तेमाल

लुधियाना में आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहेगा। बठिंडा में आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहेगा। पटियाला में आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहेगा।

दिल्ली में गर्मी का कहर थम नहीं रहा है. मौसम विभाग ने दिल्ली में 18 जून तक लू की चेतावनी जारी की है। इस दौरान तेज धूप निकलेगी और दिन का तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

RELATED NEWS

Most Popular