Thursday, May 9, 2024
Homeहरियाणारोहतकहरियाणा के नवनियुक्त सीएम नायब सैनी का रोहतक दौरा रद्द , यह...

हरियाणा के नवनियुक्त सीएम नायब सैनी का रोहतक दौरा रद्द , यह है बड़ी वजह

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। हरियाणा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सैनी का मंगलवार को आज रोहतक का पहला दौरा था लेकिन मिली अभी मिली सूचना के अनुसार उनका दौरा कैंसिल हो गया है। कहा जा रहा है ऐसा मंत्री मंडल के विस्तार पर आयोजित कार्यक्रम के चलते ये फैसला लिया गया है और उनके यह बदलाव किया गया है। मंगलवार को चंडीगढ़ में मंत्रीमंडल के विस्तार का कार्यक्रम होना है। जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी मौजूद रहेंगे।

हरियाणा के राजभवन में मंगलवार को मंत्रियों का शपथ ग्रहण आयोजित किया है। सूत्रों के अनुसार नई सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज शाम 4:30 होगा। सूत्रों के अनुसार, आज छह विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सभी की नजरें पूर्व गृहमंत्री अनिल विज पर टिकी हैं। सूत्रों के अनुसार, आज मंत्रिमंडल में सुभाष सुधा, सीमा त्रिखा, संजय सिंह, कमल गुप्ता, विशंभर वाल्मीकि, अभय यादव को शामिल किया जाएगा। अनिल विज का नाम इस सूची में शामिल नहीं है।

सूत्रों का दावा है कि भाजपा हाईकमान ने चुनाव से पहले ही मंत्रिमंडल विस्तार को हरी झंडी दे दी। शनिवार को भी मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां हो गई थीं। मंत्रियों के लिए पांच गाड़ियां राजभवन के बाहर पहुंच गई थीं, लेकिन कुछ देर बाद आनन-फानन कार्यक्रम बदल दिया गया। वहीं मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहली बार अंबाला पहुंचे। इस दौरान पूर्व गृहमंत्री अनिल विज नहीं दिखे।

इसके बाद सीएम का काफिला करनाल के लिए रवाना हो गया। जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आ रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी रोहतक आने थे। इस दौरान वे पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के आवास पर पहुंच कर उनके भाई के देहांत पर सांत्वना देने का कार्यक्रम निर्धारित था। वे करनाल से सीधे रोहतक आते और करीब एक घंटे तक रुकने के बाद चंडीगढ़ के लिए रवाना होते। लेकिन अब रोहतक का दौरा कैंसिल कर दिया है।

यह रोहतक का पहला दौरा था

सीएम बनने के बाद नायब सैनी का यह रोहतक का पहला दौरा था। इससे पहले वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए ही रोहतक आए थे। नायब सैनी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जब पहली बार रोहतक पहुंचे थे तो उनका जोरदार स्वागत भी किया गया था। वहीं खुद निवर्तमान सीएम मनोहर लाल ने रोहतक में ही उनकी ताजपोशी की थी। रोहतक में भाजपा का प्रदेश कार्यालय है। इसलिए भी उनका पदग्रहण समारोह रोहतक में ही किया गया था।

नाराजगी की बात से विज का इनकार

दो दिन पहले अंबाला छावनी में उपमंडल कार्यालय शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के अनावरण के दौरान विधायक अनिल विज ने अपनी चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा था कि वह किसी से नाराज नहीं हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं थी और उन्हें उनसे किसी ने संपर्क भी नहीं किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि शपथ ग्रहण के बाद से उनकी किसी ने कोई बात नहीं की है। उन्होंने कहा था कि जो कर रहे हैं अच्छा कर रहे हैं।अच्छी सरकार चलाएंगे, और जो नायब सैनी, जिसको मुख्यमंत्री बनाया है, हमारा छोटा भाई है, हमें उम्मीद है कि वो बहुत बेहतरीन काम करेगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular