Saturday, April 27, 2024
HomeहरियाणाHaryana Weather Update: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, इस दिन से बदलेगा...

Haryana Weather Update: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, इस दिन से बदलेगा हरियाणा का मौसम

Haryana Weather Update: हरियाणा-पंजाब और उत्तर भारत के मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। गुरुवार के दिन कई जिलों में बारिश के साथ ओले गरने के बाद, कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने कहा कि गुरुवार तड़के पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जिससे पारा में मामूली गिरावट आई। लंबे समय बाद हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। दोनों राज्यों में पिछले कुछ दिनों से तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 22 मई तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में पश्चिमी खुश्क व गर्म हवाएं चलने की संभावना है जिससे विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। परंतु एक और पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 23 मई से मौसम में फिर से बदलाव आने की संभावना बन रही है। कहा जा रहा है कि यह मानसून से पहले राज्य में बारिश होगी।

पंजाब के मौसम का हाल
मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलीं, जिससे कुछ स्थानों पर कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। मौसम कार्यालय के अनुसार, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, फरीदकोट, मोहाली, अंबाला, हिसार, रोहतक, करनाल और पंचकुला अन्य स्थानों में भारी बारिश देखी गई।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular