Thursday, August 13, 2026
HomeदेशHaryana Weather Update : हरियाणा में मानसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, IMD ने...

Haryana Weather Update : हरियाणा में मानसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Haryana Weather Update : मौसम में लगातार बदलाव की स्थिति देखने को मिल रही है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, हरियाणा में एक बार फिर मानसून रफ्तार पकड़ेगा।  13 अगस्त की रात्रि से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज वर्षा हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा बीकानेर, सतना, डालटागंज से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है जो कल 13 अगस्त को ऊपर की तरफ बढ़ने तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने से हरियाणा राज्य में मानसून की हवाओं की सक्रियता बढ़ने की संभावना है जिससे 13 अगस्त रात्रि से 15 अगस्त के दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। परंतु 16 अगस्त से मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ने की संभावना बन रही है जिससे मानसून की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में बादलवाई रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular