Tuesday, January 13, 2026
HomeदेशHaryana Weather Update : हरियाणा में 8 अक्टूबर तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील,...

Haryana Weather Update : हरियाणा में 8 अक्टूबर तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील, जानें-लेटेस्ट अपडेट

Haryana Weather Update : हरियाणा में मानसून की विदाई हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 अक्तूबर तक मौसम परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। तापमान में हल्की गिरावट व वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट आ सकती है।

इस बार पूरे हरियाणा में मानसून की बारिश सामान्य से 5 प्रतिशत कम रही। वहीं प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में ज्यादातर जिलों में मानसून सामान्य से अधिक रहा जबकि पश्चिमी जिलों में सामान्य से नीचे जबकि शेष हरियाणा के जिलों में मानसून सामान्य और सामान्य के आसपास बना रहा।

वहीं जानकारी देते हुए, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया हरियाणा राज्य में 8 अक्टूबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। इस दौरान अरब सागर की तरफ से नमी वाली हवाएं आने की संभावना से राज्य में कल (4 अक्टूबर) रात्रि से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। जिससे राज्य में 5 अक्टूबर से 7 अक्तूबर के मध्य बीच बीच में हवाएं व गरजचमक के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहने तथा वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने की संभावना है। परन्तु 8 अक्टूबर के बाद राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।

RELATED NEWS

Most Popular