Friday, May 3, 2024
HomeहरियाणाWeather Update: हरियाणा में अगले कुछ दिन मौसम रहेगा खुश्क, दिल्ली NCR...

Weather Update: हरियाणा में अगले कुछ दिन मौसम रहेगा खुश्क, दिल्ली NCR के इन इलाकों में आज होगी बारिश

- Advertisment -
- Advertisment -

Weather Update Today: हरियाणा में आने वाले दिनों में मौसम अधिकतर समय खुश्क ही बना रहेगा। इससे तापमान में वृद्धि भी देखने को मिल सकती है। वहीं, दिल्ली एनसीआर के कुछ एक इलाकों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली में अगले कुछ दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के मौसम की जानकारी
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान, हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 9 अप्रैल तक परिवर्तनशील परंतु खुश्क रहने की संभावना है। पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के उत्तर व पश्चिमी क्षेत्रों में कल 5 अप्रैल रात्रि को आंशिक बादलवाई तथा हल्की से मध्यम गति से सतही हवाएं चलने की भी संभावना है। परंतु इसके बाद 6 अप्रैल से 9 अप्रैल के मध्य मौसम आमतौर पर साफ व खुश्क रहने से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी संभावित है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि गुरुवार को दिल्ली और एनसीआर के आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी होगी। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में बहुत हल्की बारिश और बूंदाबांदी के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना है। उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, महम, रोहतक, खरखौदा, भिवानी, कोसली (हरियाणा) सादुलपुर (राजस्थान) के छिटपुट स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश/बूंदा बांदी होगी। अगले 2 घंटों के दौरान एनसीआर (छपरौला, नोएडा, ग्रेटर नोएडा) के आस-पास के इलाकों में भारी बारिश/बूंदा बांदी होगी।

Weather Update: इस साल खूब सताएगी गर्मी, हरियाणा समेत इन 10 राज्यों में IMD का अलर्ट जारी

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular