Friday, August 1, 2025
HomeदेशHaryana Weather Update: हरियाणा में झमाझम बारिश, रोहतक समेत कई जिलों में...

Haryana Weather Update: हरियाणा में झमाझम बारिश, रोहतक समेत कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त; जानें- कब तक बरसेंगे बदरा

Haryana Weather Update: पिछले दो दिनों से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून अपनी लय और सुर-ताल में देखने को मिल रहा है। उत्तरी जिलों को छोड़कर सम्पूर्ण इलाके में झमाझम बारिश की जबरदस्त गतिविधियां देखने को मिली हैं। बारिश से उमसभरी पसीने छुटाने वाली गर्मी से आमजन को राहत मिली है।

गुरुवार को हरियाणा के पश्चिमी दक्षिणी और पूर्वी जिलों के साथ मध्यवर्ती जिलों में जमकर बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है। बारिश के कारण रोहतक, हिसार समेत कई जिलों में आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में 5 अगस्त तक बारिश की गतिविधियों जारी रहने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में मानसून ट्रफ इस समय राजस्थान के सूरतगढ़ हरियाणा के हिसार से होते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र से होकर बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इसके अलावा उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से प्रेरित एक चक्रवातीय सर्कुलेशन पश्चिमी हरियाणा पर बना हुआ है। जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक साथ पश्चिमी जिलों सिरसा फतेहाबाद हिसार भिवानी चरखी दादरी महेंद्रगढ़ और दक्षिणी जिलों रेवाड़ी गुड़गांव पलवल फरीदाबाद नूंह मेवात साथ ही साथ पूर्वी जिलों सोनीपत पानीपत करनाल में और मध्यवर्ती रोहतक झज्जर के साथ जींद कैथल में झमाझम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं।

मौसम प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से अगले 48-72 घंटों तक बारिश की गतिविधियां उत्तर भारत के मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अलग-अलग जगह जारी रहने की संभावना है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular