Thursday, May 2, 2024
HomeपंजाबHaryana Weather Update: शीत हवाओं ने हरियाणा-पंजाब में बढ़ाई ठंड, 17 फरवरी...

Haryana Weather Update: शीत हवाओं ने हरियाणा-पंजाब में बढ़ाई ठंड, 17 फरवरी तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल

हरियाणा के लोगों को एक बार फिर से ठंड का अहसास होने लगा है। पहाड़ों से चलने वाली शीत हवाओं के कारण हरियाणा और पंजाब के तापमान में अच्छी गिरावट देखने को मिल रही है। जानें हरियाणा में आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद 10 फरवरी से उत्तरपश्चिमी शीत हवाएं चलने से हरियाणा राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में दिन के तापमान के साथ विशेषकर रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हरियाणा राज्य में कल 14 फरवरी देर रात्रि के बाद हवाओं की दिशा में बदलाव होने से 17 फरवरी तक तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने के साथ साथ कहीं कहीं सतही हवाएं तेज चलने की भी संभावना है। इस दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।

पंजाब और हरियाणा में सोमवार को कड़ाके की ठंड पड़ी और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री नीचे गिर गया। हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल, नारनौल, रोहतक और भिवानी में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.4 डिग्री सेल्सियस, 6.1 डिग्री, 7.4 डिग्री और 9.5 डिग्री दर्ज किया गया।

पंजाब का बठिंडा इस क्षेत्र में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है, जबकि लुधियाना में रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। पटियाला में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है, जबकि फरीदकोट और गुरदासपुर में क्रमश: 5.5 और 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Weather Update: देश के इन इलाकों में बारिश की संभावना, जानें आज के मौसम का हाल

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular