Monday, October 21, 2024
Homeदिल्लीHaryana Weather : हरियाणा में लगातार बदल रहा मौसम, अक्टूबर में भी...

Haryana Weather : हरियाणा में लगातार बदल रहा मौसम, अक्टूबर में भी सता रही गर्मी, जानें- लेटेस्ट अपडेट

Haryana Weather : हरियाणा दिल्ली-एनसीआर लगातार मौसम परिवर्तनशील और शुष्क बना हुआ है। अक्टूबर महीना के अन्तिम पड़ाव पर है। आश्चर्यजनक रूप से सम्पूर्ण इलाके में लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। वहीं  रोहतक समेत कई जगहों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI काफी खराब श्रेणी में पहुंच गया है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में लगातार वृद्धि होने से अक्टूबर महीने के अंतिम पड़ाव पर है। ठंड के स्थान पर गर्मी अभी अपने रंग दिखा रही हैं। हरियाणा एनसीआर दिल्ली के कुछ स्थानों पर दिन का पारा 37.0-38.0 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है साथ ही साथ रात के तापमान भी 17.0-20.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने हुए हैं।

सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली से बारिश का दौर थमने के बाद पिछले सप्ताह न्यूनतम तापमान में कमी आई थी, जिस कारण प्रदेश के अधिकतर जिलों में सुबह और शाम के समय ठंडक का अहसास होने लगा था परन्तु वर्तमान परिदृश्य में एक बार फिर से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है जो सम्पूर्ण इलाके में सामान्य से अधिक बने हुए हैं। वर्तमान परिदृश्य में अगले 24 घंटो में बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बन जाएगा जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार हवाओं की दिशा में बदलाव देखने को मिल रहा है कभी दक्षिणी पूर्वी, तो कभी पश्चिमी तों कभी उत्तरी हवाएं चलने से मौसम लगातार अशांत और परिवर्तन शील बना हुआ है।

हालांकि इस मौसम प्रणाली का हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर कोई भी असर देखने को नहीं मिलेगा केवल बीच बीच में छोटी मोटी हल्की बादल वाही जरूर देखने को मिलेगी और सम्पूर्ण इलाके में अधिकतर समय सूर्य की चमकदार सुनहरी धूप खिली रहने से तापमान में वृद्धि हो रही है ।साथ ही साथ कोई भी मौसम प्रणाली सक्रिय न होने से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। हालांकि दिपावली पर्व तक दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ जरूर सक्रिय होने से पर्वतीय क्षेत्रों पर जरूर बर्फबारी होगी जबकि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम परिवर्तनशील आंशिक बादल वाही परन्तु शुष्क बना बना रहेगा दिपावली पर्व पर हवाएं उत्तरी होने से सम्पूर्ण इलाके में ठंड की संभावना बन रही है।

साथ ही हरियाणा एनसीआर दिल्ली में धीरे-धीरे वायु गुणवत्ता सूचकांक में गिरावट भी देखने को मिल रही है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कुछ स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब स्थिति में पहुंच गया है। क्योंकि इन दिनों लगातार पराली जलाने की गतिविधियां में तेजी देखी जा रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular