Friday, May 3, 2024
HomeहरियाणाHaryana Weather: हरियाणा में अब सताएगी झुलसाने वाली गर्मी, अगले 7 दिन...

Haryana Weather: हरियाणा में अब सताएगी झुलसाने वाली गर्मी, अगले 7 दिन में पारा जाएगा 40 पार, पढ़ें मौसम रिपोर्ट

- Advertisment -
- Advertisment -

Haryana Weather Today: मार्च के महीने में बारिश से राहत मिलने के बाद अब हरियाणा और पंजाब के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिन में हरियाणा के भीतर तापमान में वृद्धि होगी और यह दिन के समय 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। रात्रि के समय तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने के संभावना है।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के मौसम पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 15 अप्रैल तक खुश्क रहने की संभावना है। 11 अप्रैल से 13 अप्रैल के दौरान बीच-बीच में हल्के बादल तथा सतही हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। परंतु 15 अप्रैल के बाद पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम में बदलाव आने की संभावना है।

साल 2023 में कब आएगा मानसून
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा, भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम (जून से सितंबर तक) के दौरान सामान्य बारिश देखने को मिलेगी। यह लगभग 87 सेमी की लंबी अवधि के औसत का 96 फीसदी (5 फीसदी की त्रुटि मार्जिन के साथ) होने की संभावना है। सामान्य से सामान्य से अधिक बारिश होने की 67 प्रतिशत संभावना है। महापात्र ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत, पश्चिम-मध्य और पूर्वोत्तर क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में सामान्य से सामान्य से कम बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular