Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा में इस दिन से होगी झमाझम बारिश

हरियाणा में इस दिन से होगी झमाझम बारिश

- Advertisment -
- Advertisment -

Haryana Weather: बीते कई दिनों से हरियाणा में मानसून स्थिर पड़ गया है। अगस्त महीने के बाद से प्रदेश में बारिश नहीं हुई है। बारिश नहीं होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर उन जिले के लोगों को गर्मी का ज्यादा सामना करना पड़ रहा है जहां पर मानसून के एक्टिव रहने पर बारिश सामान्य से भी कम हुई है।

10 दिनों के भीतर कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना (Haryana Weather)

मौसम विभाग के अनुसार मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। यूं तो हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में मानसून अपने अंतिम चरण पर पहुंच गया है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से एक बार फिर से हल्की बूंदा बूंदी की संभावना जताई जा रही है। 10 दिनों के भीतर कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें- 6 सितंबर या 7 सितंबर जानिए किस दिन मनाई जायेगी जन्माष्टमी

मौसम विभाग स्काइमेट के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटी के करीब चल रहा है। जिसके कारण  चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के आसपास के हिस्सों में बना हुआ है जिससे मध्य-क्षोभमंडल स्तर तक फैल गया है। इससे अब 3 सिंतबर से उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में एक ताजा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो सकता है। जिसके कारण  करीब 48 घंटे के अंदर कम दवाब का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular